


भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के मुशी ग्राम पंचायत 11 जुन को एक वानर ( कपिराज) की मृत्यु के तेरहवें दिन मंगलवार को सामुहिक भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 5000 ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण कि।
इससे पूर्व वानर की मृत्यु के पश्चात ग्रामीणों द्वारा चंदन और नारियल के द्वारा अतिम संस्कार के पश्चात ग्रामीण कपिराज की अर्थियो को हरिद्वार ले जाकर के गंगा मे विसर्जित किया गया था।
समस्त ग्राम वासियों के द्वारा वानर की गंगा प्रसादी के अवसर पर मंगलवार को प्रातः हरिबोल प्रभात फैरियो का भंडारा किया आयोजन हुआ। जिसमें 108 प्रभात फैरियो के दलो ने भाग लिया। विशाल प्रभात फैरियो के आयोजन से पुरा गांव हरि बोल हरि बोल के नारो और भक्ति रस से ओतप्रोत हो गया। साथ ही बालाजी की बगीची मे वानरराज की मुर्ति स्थापना जयकारों के बीच की गई। वानरराज के तेरहवें पर आयोजित गंगा प्रसादी मे लगभग पांच हजार 5000 आदमियों न भोजन प्रसादी वितरण की गई !








Users Today : 40