Home » अन्य » बनेड़ा के सरदार नगर में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया।

बनेड़ा के सरदार नगर में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया।

Oplus_16908288

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया।
      शिविर के दौरान इन्दौर (मध्यप्रदेश) निवासी दीपिका कंवर पत्नी योगेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा शिविर प्रभारी को भुमि बैंक रहन मुक्ति हैतु। प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर शिविर प्रभारी ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। राजस्व विभाग के प्रतिनिधि अतिरिक्त आफिस कानुनगो विजय कुमार वर्मा एवं पटवारी भारती सुथार द्वारा प्रार्थिया  के मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर के भुमि को रहन मुक्त किया गया। एवं मौके पर ही प्रार्थिया के पति योगेन्द्र सिंह राजपूत रहन मुक्ति की नकल प्रदान की गई।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल तहसीलदार संतोष सुनारीवाल शिविर प्रभारी एवं विकास गणेश नारायण शर्मा ग्राम पंचायत प्रशासक सहित अन्य विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment