Home » अन्य » सहकारी समिति के व्यवस्थापक के साथ मारपीट और तोड़फोड़

सहकारी समिति के व्यवस्थापक के साथ मारपीट और तोड़फोड़

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति मे कार्य कर रहे व्यवस्थापक के साथ समिति मे घूसकर के गाली गलौज मारपीट तोडफ़ोड़ करके राज कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट व्यवस्थापक ने थाने में दी है।
ग्राम सेवा सहकारी समिति बनेड़ा के व्यवस्थापक हरिशंकर पिता सोहन लाल कुमावत निवासी कोडलाई ने थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 23 जुन मंगलवार को प्रातः करीब 10.15 बजे वह बंगला का खेडा स्थित जीएसएस मे बैठ कर कर कार्य कर रहा था। इस दौरान राजू लाल पिता जीतमल पाराशर नि बनेड़ा समिति मे आया तथा गाली गलौज करते हुए। उसके साथ लकड़ी से मारपीट करने लगा। जिसके बाद प्रार्थी ने समिति के मेम्बर संपत माली को फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मेम्बर द्वारा घटना के बारे मे थाना पर फोन द्वारा सुचना दी गई। इसके बाद में पुनः आरोपी समिति मे आया तथा उसके साथ पुनः मारपीट करने के साथ ही अंदर रखे सामान मे तोडफोड करने के साथ ही पोस्ट मशीन को फैक दिया तथा कागज फाड दिए। एंव 50 हजार रुपये लेकर के फरार हो गया गया। बाद मे तलाश करने पर 50 हजार रुपये समिति मे ही मिल गए। पुलिस ने अपराध धारा 115(2) 126(2) 324(2) बीएनएस मे दर्ज कर के जांच शुरू की है।

Leave a Comment