Home » अन्य » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में ग्रामीणों ने योग करने का संकल्प लिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  में ग्रामीणों ने योग करने का संकल्प लिया

Oplus_16908288

मावली! मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचढ़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुँचौली (तहसील)मावली द्वारा मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी छोगा लाल जाट विशिष्ट अतिथि सोहनलाल गाडरी प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु योगेश कुमार जैन लहरी लाल जाट उपस्थित रहे सर्वप्रथम दीप प्रज्जलन मां सरस्वती को माला पुष्प अर्पित किए गए डॉ पंकज तंवर ने बताया कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में योग के शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक अद्भुत साधन योग है। छोगालाल जाट ने कहा हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा योग करना चाहिए । सोहनलाल गाडरी ने बताया की शरीर स्वस्थ तो योग से परिवार स्वस्थ रहेगा  । सुरेश कुमार देशबंधु ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य नियमित योगासन से शरीर लचीला मजबूत और निरोगी बनता है। इसी क्रम में प्रिंस गुजर ने सभी प्रकार के योगासन करीबन गांव के 70 लोगों को नियमित करने की जानकारी दी गई। अंत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुँचौली की टीम द्वारा सभी को योग करने की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान समस्त ग्रामीण एवं राजकीय कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?