भींडर , (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)/उदयपुर, 19 जून ! शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने जताया विरोध संयुक्त निदेशक द्वारा निदेशक को भेजा ज्ञापन*
वर्ष 2025 /26 की शारीरिक शिक्षक तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी पदोन्नति उपरांत उदयपुर संभाग की निदेशालय द्वारा जारी निर्देशानुसार काउंसलिंग करके वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों को नियुक्ति दी जानी थी लेकिन इससे पहले ही उदयपुर मंडल के 199 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक को यथास्थान कार्यग्रहण करने के निर्देश उदयपुर संयुक्त निदेशक ने जारी कर दिए जबकि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर का ऐसा कोई लिखित आदेश या निर्देश नहीं था निदेशक राजस्थान बीकानेर ने 9/6/2026 को पदोन्नतियो में चयनित कार्मिकों की चयन सूचिया जारी करने के निर्देश प्रदान किये गए थे 9/ 6 /26 से लेकर 24/ 6/26 तक का काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया था इस आदेश के अनुसार उदयपुर संभाग में 199 पदों पर पदोन्नति वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की सूची के अनुसार 125℅ जो की 250 रिक्तियां होती हैं जो पूरे संभाग में दर्शायी जानी चाहिए थी ताकि पदोन्नति हुए वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अपने नजदीकतम स्थान पर कार्यग्रहण कर सके।
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ प्रदेश महामंत्री डा० भेरु सिंह राठौड़ ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से मांग की है कि उदयपुर संभाग में पदोन्नत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पदस्थापन आदेशों को स्थगित कर निष्पक्ष समीक्षा कर नियमानुसार संशोधन किया जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
राठौड़ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उदयपुर संभाग के सभी शारीरिक शिक्षक 22 जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी*। ज्ञापन देने मे प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चन्द्र जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा झाला, प्रदेश संयुक्त मंत्री विजय लाल मेनारिया, उदयपुर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, अजयपाल सिंह चुंडावत, राय सिंह देवड़ा, युगल किशोर शर्मा, दीपक भानावत, कल्याण सिंह, उमेश चौबीस, शंकर लाल धोबी, राजेश जिंगर उदयपुर संभाग के सभी जिलों के कई शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे!








Users Today : 68