
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बल्दरखा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को महिला कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती, फसल प्रबंधन एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र की 30 महिला कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी अज़ीज़ अंसारी एवं मजीद खा द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, मृदा परीक्षण का महत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती, सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग तथा फसल संरक्षण के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला कृषकों को जल संरक्षण, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति तथा प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में भी बताया गया।
सहायक कृषि अधिकारी बनेड़ा द्वितीय मुकेश कुमार शर्मा एवं स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक दुर्गेश रेगर द्वारा महिला कृषकों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं, कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज वितरण, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उन्नत बीजों के चयन, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई!








Users Today : 68