Home » अन्य » जायरा पंचायत में भाजपा बुथ अध्यक्ष के निर्विरोध चुनाव संपन्न

जायरा पंचायत में भाजपा बुथ अध्यक्ष के निर्विरोध चुनाव संपन्न

धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है इसी कड़ी में आज कनबई मंडल के जायरा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष के चुनाव पंचायत प्रभारी धूलेश्वर वसोहर के नेतृत्व में संपन्न हुए जिसमें ग्राम जायरा से शांतिलाल  गमेती, काकराडूंगरा से दयाराम खराड़ी, सुखवावडी से जीवाजी खराड़ी, कुवेडिया से बंसीलाल  गमेती निर्विरोध बूथ अध्यक्ष सर्व सहमति से चुने गए।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य बलदेव खराड़ी ,    पूर्व सरपंच कांतिलाल गमेती, पूर्व उप सरपंच सुरेश खराडी , बच्चूलाल खराड़ी ,शांतिलाल, प्रकाश, बेचरलाल , कांतिलाल , हरीश प्रदीप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर जन जन में प्रिय प्रभारी धूलेश्वर वसोहर ने कहा कि आने वाले समय में पंचायती राज चुनाव आने वाले हैं इसमें सबको एकजुट होकर के कार्य करना है और संगठन की जिसको जो भी जिम्मेदारी मिले उसका पूरा दिल और मन से निर्वहन करना है।  वसोहर ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में देश तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। साथ ही हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर चहुमुखी विकास कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन बच्चूलाल खराड़ी एवं बलदेव खराड़ी ने किया ।

Leave a Comment