Home » शिक्षा » राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल की राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल की राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट



संगठन ने दिए शिक्षा और शैक्षिक उन्नयन के सुझाव
,संगठन के कार्यों और कार्यक्रमों को जानकार अभिभूत हुए

कन्हैयालाल मेनारिया, बासड़ा! जयपुर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम,प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार आचार्य, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन ने महामहिम राज्यपाल महोदय से वार्ता में संगठन ने प्रदेश में शिक्षा और शैक्षिक उन्नयन सम्बंधित कई सुझाव दिए।
प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने राज्यपाल महोदय को राजस्थान में शैक्षिक वातावरण को दुरस्त करते हुए सुदृढ़ करने के साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता और उन्नयन हेतु महत्वपूर्ण जानकारी और सुझाव दिए।
प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराते हुए बताया कि संगठन शैक्षिक चिंतन और शिक्षक समस्याओं के समाधान के साथ ही कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों में योगदान देते हुए समाजहित,शिक्षाहित को लेकर हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करता है।संगठन इंदम न मम इंदम राष्ट्राय के भाव से राष्ट्र प्रथम के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा है। उदयपुर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने बताया कि
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय  संगठन के कार्यों और कार्यक्रमों को जानकार अभिभूत हुए जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि  राज्यपाल ने संगठन के राष्ट्रहित के विचार से सबको प्रेरणा लेने की बात कही। ये संगठन के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Comment