Home » धर्म » खेरवाड़ा में पैगम्बर साहब के 1500 वे जन्म दिवस पर निकाला जुलूस

खेरवाड़ा में पैगम्बर साहब के 1500 वे जन्म दिवस पर निकाला जुलूस

खेरवाड़ा ।जश्न ए ईद मिलाद उन नबी के मौके पर नगर में मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्तिथि रही। जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर तहसील रोड स्तिथ दरगाह हजरत हिजामुद्दीन सरकार पर चादरपोशी कर निचला खेरवाड़ा होकर किले स्तिथ मजार पर चादरपोशी कर मोचीवाड़ा होते हुए सुन्नी मुस्लिम कब्रिस्तान मुर्तजा अली सरकार पर चादरपोशी कर दरगाह रिसाला हाइवे पहुचा जहाँ पर सलातो सलाम व दुआ कर जुलूस का समापन हुआ। जगह जगह पर जुलूस में मौजूद समाजजनों को तबर्रुक बांटी गई। इस से पूर्व संध्या मदरसा फैज़ान ए गरीब नवाज के बच्चो का सालाना जलसा ओर पारितोषिक वितरण का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें 80 से ज्यादा बच्चो को इनाम वितरण किया गया। जेरे सरपरस्ती मौलाना बरकत अली नायाब मोहम्मद रिज़वान , सदर मोहम्मद हनीफ , सेकेट्री नईमुद्दीन अब्बासी, नायाब मोहम्मद आशिक़ , खजांची मोहसिन पठान ओर  मीडिया प्रभारी आफताब मकरानी , इक़बाल खान, कलीम मोहम्मद , पूर्व सेकेट्री निजामुद्दीन कुरैशी , अताउल्लाह यूसुफ जई ,  अब्दुल रज्जाक मकरानी, इलयास अब्बासी, सलीम खान आदि की मौजूदगी रही।  6 सितम्बर को जामा मस्जिद की नई इमारत का उद्घाटन आयोजित है 7 सितम्बर को आम न्याज  जिसके लिए स्मार्ट डेकोर द्वारा मस्जिद को फूलों से सजाने का काम चल रहा है ।

Leave a Comment