Home » भीलवाड़ा » रक्षा सूत्र अभियान के तहत देश के सैनिकों को 101 राखीया भेजी

रक्षा सूत्र अभियान के तहत देश के सैनिकों को 101 राखीया भेजी

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! राखी से रक्षा सूत्र अभियान के तहत देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए मंगलवार ग्राम वासियों की और से 101राखीया भेजी गई।
      भारतीय डाक विभाग द्वारा सैनिकों को रक्षा सूत्र भेजने के लिए ग्राम वासियों के द्वारा 101 राखीया भेजी गई। इस दौरान राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी अशोक चेचाणी राजमल माली अमित शर्मा रोशन सेन लल्लू यादव बाबु लाल माली के साथ ही डाक विभाग व पोस्टमैन हरिशंकर  और डाक सहायक कैलाश  कुमावत और पोस्ट ऑफिस स्टाफ देवकिशन कुम्हार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
डाक विभाग द्वारा प्रायोजित राखी से रक्षा अभियान के तहत बनेड़ा के समस्त ग्राम वासियों द्वारा 101 रक्षा सूत्र के लिफाफे भारत माता की जयकारे  के साथ डाक विभाग के माध्यम से प्रेषित किए गए।

Leave a Comment