Home » मावली » जनगणना कार्य के मानदेय भुगतान की मांग

जनगणना कार्य के मानदेय भुगतान की मांग

Oplus_16777216

मावली। जनगणना 2027 के तहत विभिन्न कार्मिकों ने 16 मई 2026 से 15 जून 2026 तक जनगणना के प्रथम चरण में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के रूप में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य समय पर पूर्ण किया था। राजस्थान सरकार के सांख्यिकी निदेशालय के आदेशानुसार पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों  को शीघ्र मानदेय का भुगतान किया जाना था। कार्मिकों द्वारा बैंक खाता और विक्रेता आईडी विवरण भी समय पर तहसील चार्ज अधिकारियों को जमा करवा दिया था। दो माह से अधिक समय बीत जाने पर भी मानदेय सम्बन्धित के बैंक खातों में जमा नही होने से कार्मिकों में रोष व्याप्त हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM खण्ड मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण का मानदेय शीघ्र जमा करवाने की मांग की है।

Leave a Comment