
वल्लभनगर (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण की ओर से नवपदस्थापित सीएमएचओ द्वितीय महेद्र सिंह राठौड़ का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को रखा गया।
आर एन ए जिला अध्यक्ष श्री कुंदन लाल मेनारिया ने बताया कि सीएमएचओ द्वितीय महेंद्र सिंह राठौड़ से सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात कर मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना ओड़ा कर स्वागत किया गया। साथ ही नर्सेज से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें मुख्यतः नौ वर्ष की अवधि पूर्ण करने वाले नर्सिंग अधिकारीयों की एसीपी मामले को जल्द निस्तारण करवाने , चिकित्सकों की अनुपस्थिती में नर्सिंग अधिकारी को आवश्यक दवाई देने सहित कई महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दों पर बात रखी गई । सीएमएचओ द्वितीय राठौड़ ने नियमों में रहकर नर्सेज से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही मौसमी बीमारियों को देखते हुए नर्सेज से अपने चिकित्सकीय संस्थानों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए । इस दौरान आर एन ए उदयपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान , विमला आमेटा , कोषाध्यक्ष चंचल चौधरी, सचिव महेश लोहार , खेलमंत्री प्रवीण लोहार , रानू कुमार, शिवराम मीणा, मीडिया प्रभारी संजय मेघवाल एसोसिएशन के पदाधिकारी गण एवं नर्सिंग अधिकारी गण उपस्थित थे।








Users Today : 1