

मावली !गायत्रीनगर के ओंकारेश्वर शिव मंदिर महिला मंडल ने अपनी संगठित तैयारी से पहली बार महिला कावड़ यात्रा का आगाज कर इतिहास रच दिया।मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सत्य नारायण मंदिर में सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी द्वारा सम्पन्न कराई गई। इसके पश्चात सभी महिलाओं की कावड़ के कलश में गंगा जल एवम प्रयागराज सेलाये जल को भी समर्पित किया । महिला कावड़ यात्रा नगर की सेंकडो महिलाओं की उपस्थित में डीजे पर नाचते गाते प्रारम्भ हुई। मुख्य बाजार ,मेन चोहराया होते हुए आगे बढ़ी ,। जगह जगह यात्रा का स्वागत नागरिकों ने किया । कावड़ यात्रा में महिलाएं भम भोले , जय जय शिव शंकर का भी जय घोष कर रही थी। लोगो ने कावड़ यात्रा पर हर्सोल्लास के साथ फूल बरसा कर भी स्वागत किया। फिर कावड़ यात्रा गायत्रीनगर में होते हुए शिव मंदिर के परिसर में पहुंच कर नृत्य गीतों का शमा बांध दिया। सभी महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश कर संकल्प भेंट किया। अपनी बारी बारी से भोलेनाथ को कावड़ का जल अर्पित करते ॐ नमः शिवाय का उच्चारण किया।
तत्पश्चयात सामूहिक सही जी की आरती की गई। अंत मे सभी को प्रसाद वितरण किया गया।








Users Today : 1