Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव

बनेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को तीज महोत्सव का भव्य आयोजन रामानुज कोट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन  प्रीति दरगड द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राधा दरगड़ , वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ बहनों सहित संतोष  देवी अजमेरा, यशोदा दरगड़  , स्नेहलता काबरा , सीता देवपुरा   तथा महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी सीमां देवपुरा,हेमा न्याति, ललिता काबरा, ममता नुवाल संगीता पोरवाल सीमा नुवाल सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।

तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएँ, मनोरंजक गेम्स, एकल एवं समूह नृत्य तथा रैम्प वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैम्प वॉक में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया, लहंगा एवं साड़ी पहनकर तीज की संस्कृति और राजस्थानी परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। मिसेज तीज प्रियंका देवपुरा को बनाया गया।पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महिला मंडल की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment