
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा थाना सर्किल के बबराणा गांव एक सुने मकान के ताले तोड़कर के अज्ञात चोर अंदर से 15 हजार की नकदी और चादी के पायजेब चुरा ले गए।
बबराणा गांव स्थित तेजाजी चौक के पास रहने वाली भगवती देवी पत्नी केलाश सेन पिछले कुछ दिनों से अपने पुत्र से मिलने अहमदाबाद (गुजरात) गई हुई थी। 20 अगस्त की शाम पडौसी ने फोन करके बताया कि उसके घर के दोनों कमरों के ताले टुटे होने के साथ ही सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। जिसके बाद वह अहमदाबाद से शुक्रवार सुबह अपने गांव पहुची। तथा दोनों कमरों के ताले टुटे हुए होने के साथ आलमारी बक्से आदि खुले हुए पड़े थे। चोर घर से लगभग 15 हजार की नकदी के साथ ही चादी के पायजेब जोड़ी 100 ग्राम तथा दो बिच्छिया जोडी चुरा ले गए। साथ ही चोरी की सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया । इस सम्बंध में भगवती देवी सेन की और से शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है।








Users Today : 52