Home » उदयपुर जिला » शायराना उदयपुर परिवार का मासिक साहित्य संगीत समारोह 30 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित होगा

शायराना उदयपुर परिवार का मासिक साहित्य संगीत समारोह 30 अगस्त  को प्रातः 11.30 बजे ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित होगा

उदयपुर! विगत 16 वर्षों से साहित्य संगीत की निःशुल्क सेवा करने वाली शायराना उदयपुर परिवार का संगीत साहित्य समारोह रविवार को प्रातः 11:30 बजे ऐश्वर्या कॉलेज ऑडिटोरियम में निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है

कार्यक्रम प्रभारी साहित्य कार आभा सिरसीकर ने बताया कि समारोह में राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ गढ़ नाथद्वारा प्रतापगढ़ खेरवाड़ा डूंगरपुर सिरोही आदि जिलों से साहित्य कार संगीतकार भाग ले रहे हैं

समारोह में स्थानीय कलाकारों के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के कविगण संगीतकार भाग ले रहे हैं प्रतिभावान कवियों तथा संगीतकारो को प्रतियोगिता में चयन होने पर सम्मानित किया जाएगा

संगीत प्रतियोगिता में लोकगीत गज़ल भक्ति गीत राजस्थानी गीत ठुमरी फिल्मी गीत पैरोडी गीत देश भक्ति गीतो की शानदार प्रस्तुति रहेगी वही कवियों द्वारा वीर रस सौंदर्य रस विरह रस हिन्दी राजस्थानी अवध भाषाओं में आदि विविध रसों का रसास्वादन श्रोता ले पाएंगे

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी मोबाइल
+91 97724 53735  पर अपना नाम,रचना,जिला लिखकर 28 अगस्त तक पंजीकरण कराए

शायराना  उदयपुर  परिवार  का  संगीत  समारोह  में  पार्श्व  गायन,  सुगम संगीत,  लोक  गायन, ठुमरी, ग़ज़ल,  वाद्य यंत्रों की  प्रस्तुति  रहेगी।  इस  बार संगीत समारोह में सावन,  रक्षा  बंधन, दोस्ती, प्रेम, समर्पण, देश भक्ति  विषयों  पर  गीत एवम् रचनाए प्रस्तुत किए जा सकते है लेकिन प्रतियोगी अपनी पसंद का विषय पर गीत  गा सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश निःशुल्क आधारकार्ड के आधार पर रहेगा!

Leave a Comment