Home » उदयपुर जिला » डाइट में जिला अनुसंधान समूह का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

डाइट में जिला अनुसंधान समूह का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Oplus_16908288

उदयपुर ! राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर के वार्षिक पंचांग 2026-27 के अनुसार डी आर जी प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 20 अगस्त से 22 अगस्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता डाइट प्रिंसिपल श्रीमती शीला काहाल्या, सेवारत प्रभाग प्रभागाध्यक्ष श्रीमती गायत्री जोशी, SRG श्री कल्पेश जैन एवं डॉक्टर कल्पना सुथार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, शोधकर्ता सुरेश कुमार देशबंधु ने प्रतिवेदन के अनुसार बताया की राजस्थान सरकार के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर होने वाली शैक्षिक गतिविधियों समस्याओं एवं नवाचारों का व्यवस्थित अध्ययन आवश्यक है इसको ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में जिला शोध समूह  (DRG) प्रशिक्षण का आयोजन तीन दिवसीय डाइट संस्थान में आयोजित हुआ प्रथम दिवस में कार्यक्रम का शुभारंभ रजिस्ट्रेशन से प्रारंभ हुआ प्रार्थना सभा एवं परिचय सत्र में सभी का परिचय दिया गया प्रधानाचार्य श्रीमती शीला कालिया ने संभागियों को DRG कार्यक्रम के महत्व उद्देश्यों की जानकारी दी गईआई एफ आई सी प्रभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जोशी ने एसआरजी कल्पेश जैन ,डॉक्टर कल्पना सुथार ,दोनों DRG द्वारा सर्वे शोध की जानकारी दी गई , एसआरजी कल्पेश जैन द्वारा सर्वे शोध के बारे में सर्वप्रथम प्रस्तावना, औचित्य, शोध प्रश्न शोध शीर्षक  उद्देश्य , परिकल्पना , पारिभाषिक शब्दावली ,शोध परिसिमान शोध विधि प्रविधि शोध उपकरण शोध सांख्यिकी , दत्त विश्लेषण निष्कर्ष सुझाव संदर्भ साहित्य परिशिष्ट की विस्तार से जानकारी दी गई सभी शोधकर्ता ने अलग-अलग समस्याओं पर रिसर्च किया गया जिसमें विद्यार्थियों विद्यार्थियों का अनियमितता असामाजिक व्यवहार अवांछित व्यवहारगत परिवर्तन गणित विषय में संख्याओं की पहचान बालक अभिव्यक्ति प्रार्थना सभा में ना कर पाना कक्षा से अनुपस्थित खेलने में अरुचि पठन कौशल का अभाव गणवेश में नहीं आना पुस्तकालय के प्रति अरुचि विद्यालय में अनियमितता ड्रॉप आउट हो जाना के स्वास्थ्य,स्वच्छता की उदासीनता इस दौरान ममता जैन, सुरेश कुमार देशबंधु ,धनवंतरी रानी ,पूजा सहारण, विपुल सालवी, नरेंद्र कुमार सालवी आदि करीबन 39 संभागी उपस्थित रहे !

Leave a Comment