
मावली ! मावली ,गायत्रीनगर के ओंकारेश्वर शिव मंदिर महिला मंडल द्वारा सावन मास के चौथे सोमवार दिनांक 24 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे माताओं बहिनों की विशाल कावड़ यात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होगी ,कावड़ यात्रा डीजे की धुन पर गाते हुए मावली चौराहा होते हुए गायत्रीनगर शिव मंदिर पहुंचेगी।
कावड़ यात्रा में मावली नगर की माताएं एवम बहने भाग ले सकेगी । सभी महिलाएं अपनी कावड़ घर से बना कर लाएंगी ।
ओंकारेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव जी का जलाभिषेक करेंगी। भोले नाथ के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा सम्पन्न होगी।








Users Today : 52