

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा में दो दिवसीय 70 वी वृत स्तरीय 14 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाम्बा मे शुरू हुई। उद्घाटन मैच में रायला की टीम ने कमालपुरा को 2-1 हराया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लांबा में 21 और 22 अगस्त को खेली जाने वाली 14 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह समाजसेवी नरेंद्र सिंह कानावत के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्षता एसीबीइओ योगेश माहेश्वरी तथा विशिष्ट अतिथि आर पी राजेश सैनी और चंद्र प्रकाश शर्मा तथा विभागीय प्रतिनिधि मुकेश चौधरी थे मुख्य तकनीकी सलाहकार ललित सोडाणी थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर के किया गया।
इस अवसर पर विभागीय प्रतिनिधि चौधरी ने प्रतियोगिता का परिचय कराया ।तथा इस प्रतियोगिता में कुल छः टीमों के पचपन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।अतिथियों ने खेल को खेल की भावना से खेलने की कहा ।प्रथम मैच कमालपुरा और मदविनि रायला के बीच हुआ जिसमें रायला विजेता रही।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक लोकेश पाटोदिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में भामाशाहों का सहयोग रहा तथा समस्त स्टॉफ का पुरा सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार चेचाणी के द्वारा किया गया।








Users Today : 55