Home » भीलवाड़ा » एकल महिलाओं को प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान थाने का भ्रमण करवाया गया

एकल महिलाओं को प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान थाने का भ्रमण करवाया गया

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा) ! बनेड़ा कस्बे के शिव शक्ति वाटिका में  एकल नारी शक्ति संस्थान की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 व 20 अगस्त  2026 को ब्लॉक कमेटी सदस्यों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 5 ग्राम पंचायत की 28 एकल महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें बबरना, चमनपुरा, बनेड़ा, चमनपुरा व सरदार नगर ग्राम पंचायत से एकल महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सभी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु पंचायत समिति में लेकर गए। श्रीमान इस्लाम मोहम्मद कायमखानी जी द्वारा सभी महिलाओं को जानकारी देते हुए आवास की समस्या, शौचालय संबंधी समस्या और नरेगा की समस्याओं का बारे में सुना और समाधान भी बताया गया। पंचायत समिति मैं कार्यरत श्रीमान अब्दुल जवाहर पठान  द्वारा सभी एकल महिलाओं बीबी जी राम जी नरेगा योजना के बारे में बताया गया समस्याओं की लिस्ट मांगी गई और लिस्ट के अनुसार उनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सभी महिलाओं को पुलिस थाना सदर भ्रमण करवाया गया। जिसमें ए एस पांचू सिंह द्वारा सभी महिलाओं को थाना संबंधी जानकारी देते हुए पूरे थाने का भ्रमण करवाया गया। और थाने से संबंधी जानकारी देते हुए सभी महिलाओं को बताया कि आप कुछ भी होने पर हमारे थाने में आकर शिकायत कर सकते हो। इस प्रशिक्षण के दौरान रेखा पाराशर द्वारा सभी महिलाओं को संविधान की जानकारी देते हुए संविधान के अधिकारों के बारे में बताया गया। संविधान जो भी हमें अधिकार दिया गया है उनका कैसे हमें अपने जीवन में उपयोग करना है। उसकी जानकारी विस्तार से दी गई। लाली धाकड़ द्वारा बताया गया एकल नारी शक्ति समूह क्या है कब बना वह राजस्थान में एकल महिलाओं का समूह का विस्तार बताया गया। एक नारी शक्ति समूह  से जुड़कर हम अपने जीवन में कैसे बदलाव कर सकते है। पूनम तिवारी द्वारा महिलाओं को स्त्री व पुरुष के सामान्य उनके कार्य की जानकारी देते हुए महिला पुरुष के भेदभाव के बारे में बताया गया है।   महिला पुरुष समानता को बताते हुए महिला व पुरुषों के कार्यों की गणना की गई। साथ ही सामाजिक भेदभाव व जातिगत भेदभाव पर प्रकाश डाला गया। क्षेत्रीय कार्यकर्ता  पार्वती जी द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग किया गया।  प्रशिक्षण के दूसरे दिवस में सभी एकल महिलाओं को पंचायत वाइज ग्रुप में बिठाकर उनकी समस्याओं को जाना व समझा गया और साथ ही समस्याओं का समाधान  हेतू लिस्ट तैयार की गई। कार्यक्रम का समापन दूसरे दिन गीत और नारों के साथ किया गया।

Leave a Comment