Home » भीलवाड़ा » महाविद्यालय की छात्राओं को सोना मनोविकास केंद्र, भीलवाड़ा में भ्रमण करवाया गया

महाविद्यालय की छात्राओं को सोना मनोविकास केंद्र, भीलवाड़ा में भ्रमण करवाया गया

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान तथा राज्य महिला नीति के तहत छात्राओं को सोना मनोविकास केंद्र, भीलवाड़ा में भ्रमण करवाया गया।
        प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कन्हैयालाल मीणा द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य  मीणा ने बताया कि यह यात्रा छात्राओं के लिए सामाजिक समरसता समझने और उसे अपनाने के लिए अत्यंत लाभप्रद रहेगी। सोना मनोविकास केंद्र पहुंचकर छात्राओं ने मानसिक रूप से विमंदित विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों से साक्षात् किया । महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ज्योति रानी रिठोदिया ने संस्थान के अध्यक्ष  प्रेम चंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्राएं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का विकास कर सकेंगी। सह प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने छात्राओं को इस हेतु प्रेरित किया कि मानसिक विमंदता कोई अभिशाप नहीं है अतः इन हम सभी इन विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखते हुए उनके सामाजिक समरसता हेतु सहयोग करें । संस्थान के संस्थापक  भैरुलाल मीणा ने विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से परिचित करवाया । उक्त भ्रमण में महाविद्यालय अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?