Home » भीलवाड़ा » हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व

हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व

Oplus_16908288

भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! भीण्डर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मदनपुरा में 80 वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल ने की मुख्य अतिथि उदय लाल अहीर विशिष्ट अतिथि नारायण लाल अहीर, लालू राम जाट,वरदी चंद रावत,डालू मीणा , अम्बा लाल चौबीसा, जगदीश मेनारिया, सीमा सोनी,नवीन बैरवा पूजा चौबीसा एवं ग्रामवासी उपस्थित थें।
छात्र छात्राओं ने पीटी एवं व्यायाम प्रदर्शन किया। बच्चों ने मनमोहन देशभक्ति नृत्य,गीत, संगीत, कविता, भाषण नाटक जैसी प्रस्तुतियां देकर अमर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर चौबीसा ने किया।

Leave a Comment