

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा !कस्बे एसएच 39-ए पर स्थित पथवारी चोराहे पर शनिवार को एक ट्रेलर के बैकाबू हो जाने से चोराहे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि किसी के चोटें नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाबपुरा की तरफ से एक ट्रेलर आ रहा था।जिसके चालक ट्रेलर को रोक कर कुछ सामान लेने नीचे उतरा इस दौरान अचानक ट्रैलर पीछे की तरफ जाने लगा। इस यहां पर खड़े वाहनो के ट्रैलर की चपेट में आ जाने से एक थार गाड़ी एक बोलेरो एक अल्टो कार व एक अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक व खलासी फरार हो गए। वहीं मामलें कि सूचना मिलते ही थाने से ASI पांचू लाल, देवराज सहित पुलिस जाप्ता पहुंचा तथा हादसे के बाद चौराहै पर जाम लग गया। पुलिस वाहनों को सड़क से साइड में करवा कर के रास्ते का खुलासा करवाया।
पथवारी चोराहे तथा आसपास अवैध अतिक्रमण की भरमार होने के कारण आमजन के साथ ही राहगीरों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण के चलते यहां पर आए दिन जाम लगने की स्थिति बनी रहती है।
मगर फिर भी प्रशासन द्वारा अतिक्रमियो के खिलाफ कार्रवाई नहीं जा रही है।








Users Today : 2