
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा !निकटवर्ती राक्षी गांव में चल रहे तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव का आयोजन रामस्नेही सम्प्रदाय के अन्तराष्ट्रीय पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है।
शनिवार को अन्तराष्ट्रीय पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज ग्रामीणों के साथ राक्षी गांव में जन सहयोग से संचालित हो रही श्री राम कृष्ण गोशाला पहुंचे। जहां पर गौ शाला संचालन समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज द्वारा गो शाला में रहने वाली गायो ( गो माता) को हरा चारा और गुड खिलाया गया। इस दौरान पंचायत प्रशासक मंजु देवी गुर्जर समाज सेवी गोपाल गुर्जर के साथ ही गौ सेवक शंकर लाल कुमावत राम रतन मीणा और देवीलाल कुमावत पवन सेन गणपत जांगिड़ महावीर चेची सहित अन्य जने उपस्थित थे ।








Users Today : 6