

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! उपखण्ड सर्किल के राक्षी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से निर्मित श्री रामद्वारा (नवीन भवन) उद्घाटन (लोकार्पण) अंतर्रष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय प्रधान पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज के कर कमलों से हुआ।
इस अवसर पर गुरुवार को विशाल हरि बोल प्रभात फेरीयो का आयोजन हुआ। हरिबोल प्रभात फैरियो के विशाल संगम से पुरा गांव हरि बोल हरि बोल केशव माधव गोविंद बोल के नारों से गुंजायमान हो उठा। हरिबोल प्रभात फेरीयो के दलो मे शामिल महिला पुरूष ढोलक मजिरे बजाते हुए। भजन किर्तन करते हुए चल रहै थे। संगम में 101 गांवों की प्रभात फेरियो के दलो ने भाग लिया। दोपहर 12.15 बजे प्रवचन हुआ। इसके पश्चात प्रसादी का आयोजन के बाद मे विभिन्न स्थानों से आये प्रभात फैरियो के दलो को भेंट देकर के सम्मानित किया गया।इस अवसर पर तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का वाचन रात्री 8 से 10 बजे तक किया जा रहा है। नानी बाई रो मायरो कथा का वाचन करते हुए में आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में कहा की सत्संग संस्कारों को जागृत करता है और तात्कालिक आनंद लेने वाली जो जागरण की सभाएं होती है वह दक्षिण आनंद देकर विसर्जित हो जाती है संस्कार सत्संग में अनेक सद्गुणों को समाज में जागृत करते हैं गांव और समाज को समंजन पूर्ण बनाते हैं और जो ऋषियों ने परंपराओं की धरोहर हमको प्रदान की जिससे हम अपने गांव को स्वर्ग बना सकते हैंक स्वच्छता अभियान को गांव की गलियों में लागू कर सकते हैं राष्ट्र चमक रहा है हमारे गांव भी खुशाल होने चाहिए हर बच्चे में पारिवारिक आदमी था संपूर्ण गांव में होनी चाहिए विकास के प्रति एक नजरिया हर नागरिक में रहना चाहिए तो हम देवताओं की तरह अपने जीवन में दिव्यताएं प्राप्त कर सकते हैं इत्यादि प्रवचनों के माध्यम से ग्रामीण जनता को प्रेरणास्पति वाणी से उद्बोधन दिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक मंजु देवी गुर्जर समाज सेवी गोपाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे!








Users Today : 6