Home » भीलवाड़ा » मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने दादेरा बनेड़ा पहुंचे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने दादेरा बनेड़ा पहुंचे

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( दिग्गी राजा) शनिवार दोपहर को अपने दादेरा पहुंचे। जहां पर उनका काग्रेसजनो के साथ ही गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
          मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने दादेरा पहुचने ।पर सबसे पहले प्राचीन शिवालय झालरा महादेव मंदिर पहुंच कर के भगवान महादेव के दर्शन किए। जहां पर झालरा महादेव व्यायामशाला एवं मंदिर विकास ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण और साफा बंधवाकर स्वागत किया गया है। इसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पुर्व सीसीबी चैयरमैन भवरू खा कायमखानी मनोज जाट मुर्शिद खां राजु डिडवानिया इमरान पठान नियाज मोहम्मद सिलावट दामोदर गुर्जर सहित अन्य जनो माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया गया है। इसके पश्चात सिंह नजर बाग चौक स्थित अक्षय भवन पहुंचे जंहा पर विभिन्न समाज के गणमान्य लोगों और संगठनों के द्वारा माल्यार्पण कर के स्वागत किया गया। सिंह ने अक्षय भवन परिसर में राजाधिराज स्व. अमर सिंह  की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात उपस्थित लोगों से करीब पन्द्रह मिनट तक रूबरू होते हुए। बनेड़ा मे बिताए अपने बचपन के दिनों की यादो को ताजा किया। इसके पश्चात राजपरिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के पश्चात महासतिया मोक्षधाम पहुंचे। वहा पर रूकने के पश्चात सेवानिवृत्त कस्टम कमीश्नर अक्षय कुमार दैराश्री के आवास पर पहुंच कर के उनसे मुलाकात करने के बाद दिग्विजय सिंह का काफिला 3.55 बजे प्रस्थान किया अ
इस दौरान बनेड़ा राजघराने के गोपाल चरण सिसोदिया रतन सिंह राणावत ( किशनपुरिया) कल्याण सिंह राणावत (जोरावरपुरा) के साथ ही जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी निशक्तजन प्रकोष्ठ के रामपाल सोलंकी निर्मल कुमार अजमेरा प्रभाकर पाटोदिया यज्ञनारायण शर्मा नानूराम बलाई सरदार खा कायमखानी अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment