

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर भारतवर्ष में हिन्दू जागरण की नई दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करने हेतु
हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को उपखण्ड मुख्यालय तथा सरदारनगर मंडल मे एक फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगें। बनेड़ा मंडल पर प्रातः 11 बजे से विशाल कलश यात्रा शुरू होगी। जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए। पुलिस थाने के पास स्थित खेल मैदान पर पहुंचेगी। जहां पर दोपहर एक बजे से धर्म सभा में आयोजित होगी। इस धर्म सभा में सुल्तानगढ सालरियाकला बरण आमली बबराणा नानुदिया कजलोदिया किलपुरिया राक्षी सहित अन्य गावों से भी बडी संख्या मे लोग भाग लेंगे। धर्म सभा के पश्चात सामुहिक भोज का आयोजन होगा।
वही सरदारनगर ग्राम मे प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जयपुर काकरोली स्टेट हाइवे न 12 पर शोभागपुरा तिराहे पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में सभी गांवो से कलश यात्रा , शोभा यात्रा , प्रभात फेरी निकलेगी। जिनका शोभागपुरा चौराहे पर संगम होगा ।
इसके पश्चात एक विशाल सभा होगी जिसमे संत प्रकाशदास जी महाराज के साथ ही अन्य संत महात्माओं , कवि कैलाश मंडेला सहित अन्य कवि , बौद्धिक उद्बोधन कर्ता , सम्बोधित करेंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत नृत्य नाटक और प्रतिभा सम्मान समारोह होंगे ।
उक्त आयोजन मे सरदारनगर,कंकोलिया, शोभागपुरा,कुंवार,लसाड़िया ,जोरावरपुरा,कोडलाई,पटेलाई, भीमपुरा के हिंदू भाई और मातृशक्ति बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।. विराट हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर के राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया नारायण आचार्य प्रभाकर पाटोदिया यज्ञनारायण शर्मा प्यार चंद कुम्हार सहित अन्य जनो द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।








Users Today : 20