
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के कंकोलिया ग्राम पंचायत के कुंवार गांव में तीन दिवसीय भगवान देवनारायण मुर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव की मंगलवार को पुर्नाहुति सम्पन्न हुई
इससे पूर्व सोमवार रात्रि को देवनारायण मंदिर परिसर में शैतान गुर्जर एंड पार्टी बगडावत का गायन किया गया। महोत्सव के अतिंम दिन मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में भगवान देवनारायण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्णाहुति यज्ञ में यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। तथा बाद में महाआरती के प्रसादी का आयोजन शुरू हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मंगरी वाले देवनारायण के भोपाजी रामेश्वर गाडरी के कुंवार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कंधे पर बिठाकर देवनारायण मंदिर तक लेकर पहुंचे।








Users Today : 56