
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय क्लस्टर स्तर ड्रामा प्रतियोगिता संपन्न हुई
क्लस्टर स्तरीय इंग्लिश ड्रामा प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल बनेड़ा के विद्यार्थियो ने दल प्रभारी चंचल प्रजापति के नेतृत्व मे तृतीय स्थान प्राप्त किया, क्लस्टर स्तर पर इंग्लिश ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मॉडल स्कूल बनेड़ा के 7 बच्चों की टीम ने देश की बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली लघु नाटिका का बहुत ही भावपूर्ण मंचन किया
प्रधानाचार्य श्री भरत देव धाभाई ने बताया कि विद्यालय मे क्लस्टर लेवल ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे भीलवाड़ा कलस्टर-6 की 8 टीमों के विद्यार्थियो ने भाग लिया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ.कल्पना शर्मा एडीपीसी भीलवाड़ा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश व्यास थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर प्रभारी ईश्वर सिंह मीणा द्वारा की गई। विद्यालय की ओर से क्लस्टर स्तरीय इंग्लिश ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को परितोषिक वितरण किया गया। विजेता टीम 27 जनवरी को मॉडल विद्यालय राजसमंद में होने वाली राज्य स्तरीय इंग्लिश ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम का संचालन मोनिका स्वर्णकार एवं दीपक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम मे विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अभिभावको की सक्रिय भूमिका रही।








Users Today : 90