Home » भीलवाड़ा » नौ दिवसीय श्री देवनारायण भगवान मुर्ति प्रतिष्ठा व श्री मद भागवत कथा महोत्सव का आज शुभारम्भ

नौ दिवसीय श्री देवनारायण भगवान मुर्ति प्रतिष्ठा व श्री मद भागवत कथा महोत्सव का आज शुभारम्भ

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बबराणा ग्राम पंचायत क्षेत्र के लापिया गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री देवनारायण भगवान मुर्ति प्रतिष्ठा व श्री मद भागवत कथा महोत्सव के अवसर पर पंच दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन आज से शुरू होगा।

यज्ञाचार्य शिवराज दाधीच और राहुल दाधीच ने बताया कि समस्त ग्राम वासी लापिया के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 25 जनवरी तक वही महोत्सव के अवसर पर 17 से 23 जनवरी तक रात्री आठ बजे से कथाव्यास पं शिवराज दाधीच के मुखारविंद से भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है । वहीं पांचवें दिन 21 जनवरी बुधवार को प्रात 11. 15 मंडप पुजा के साथ ही 21 से 25 जनवरी तक विष्णु महायज्ञ शुरू होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 25 जनवरी रविवार को अभिजित मुहूर्त में भगवान देवनारायण मुर्ति प्रतिष्ठा के साथ ही कलश स्थापना के पश्चात दोपहर 12.15 बजे विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?