Home » भीलवाड़ा » श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन एक से सात फरवरी तक होगा

श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन एक से सात फरवरी तक होगा

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !नवकुंडिय श्रीराम महायज्ञ एवं सप्तदिवसीय श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन एक से सात फरवरी तक होगा।
     हनुमान मंदिर सेवा एवं एवं समस्त भक्तगणो के तत्वावधान में मांडल चौराहा पुलिस चौकी के नाड़ी वाले हनुमान जी मदिर पर कलश स्थापना के अवसर महोत्सव का आगाज एक फरवरी को प्रातः 9.15 बजे नदी महादेव से विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। वहीं प्रतिदिन सायं 7 से रात्री 11 बजे तक श्री मद भागवत कथा का वाचन पं आंनद कृष्ण के मुखारविंद से किया जाऐगा। नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ प्रतिदिन प्रात 9 से 12 बजे तक तथा दोपहर 1 से सायं चार बजे तक। 5 फरवरी से अखंड रामायण पाठ होगा।वहीं महोत्सव के अंतिम दिन सात फरवरी को अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना होगी। के पश्चात महायज्ञ की पुर्नाहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन शुरू होगा तथा रात्री आठ बजे से सुंदर पाठ शुरू होगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?