
भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा!पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया की अध्यक्षता समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेशन योजना अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एवं ग्राम पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित किए गए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लम्बित वार्षिक पेंशन सत्यापन हैतु ।दैनिक प्रगति के लक्ष्य दिए गए। ताकि वार्षिक पेंशन सत्यापन अतिशीघ्र शत प्रतिशत पुरा किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शिघ्र पुरा करवाने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने तथा ग्राम पंचायतों में साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों द्वारा महात्मा गांधी मनरेगा योजनान्तर्गत पौधशाला फलवाटिका हैतु आवश्यक तैयारी करवाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय सुरक्षा खाध योजना आवेदनों का निस्तारण स्वामित्व योजनान्तर्गत शेष रहे ग्रामो के मेप 1.0SO1जयपुर में जमा करवाने हेतु पाबद किया। एवं वर्ष 2024-25 की बकाया ग्राम पंचायतों आडिट पुरी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में समस्त ग्राम विकास अधिकारी कनिष्ठ सहायक और ग्राम रोजगार सहायकों ने भाग लिया।








Users Today : 15