Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में शासन के द्वारा अवैध रूप कोयला बनाने वाली भट्टियों पर प्रशासन बुल्डोजर चलाया

बनेड़ा में शासन के द्वारा अवैध रूप कोयला बनाने वाली भट्टियों पर प्रशासन बुल्डोजर चलाया

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल में एक बार फिर से प्रशासन के द्वारा अवैध रूप कोयला बनाने वाली भट्टियों पर प्रशासन का पीला पंजा दहाड़ने लगा है। 6 जनवरी को तीन पंचायत क्षेत्र चलाए गए अभियान के तहत 57 कोयला भट्टियों पर चला पीला पंजा चलाया गया।
      प्रशासन के द्वारा गठित टीम ने मंगलवार को मुशी बल्दरखा तथा घरटा पंचायत क्षेत्र में चल रही। अवैध कोयला भट्टियों को धराशायी किया गया। तहसीलदार रायला सत्यनारायण लुहार के नेतृत्व में गठित टीम मे भू अ नि डाबला लक्ष्मण सिंह शेखावत पटवारी घरटा ललिता मीणा और डाबला पटवारी फुलचंद के नेतृत्व में टीम द्वारा भटेडा (घरटा) 13 कोयला भट्टियों को जेसीबी की मदद से जमींदोज किया गया। वहीं भू अभिलेख निरीक्षक उपरेडा प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गठित टीम मे मुसी पटवारी मुल चंद चौधरी बल्दरखा पटवारी गिरधर सिंह तथा पटवारी कार्यालय हाजा नेमीचंद के साथ पुलिस जाब्ते के साथ मुसी पंचायत क्षेत्र में 38 तथा बल्दरखा पंचायत क्षेत्र में 6 कोयला भट्टियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?