
भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !आयुर्वेद विभाग और समेकित बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्तन केंसर और गर्भाशय केंसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश पर पंचायत समिति परिसर में स्थित समेकित बाल विकाश विभाग में आयोजित कार्यशाला में स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जागरूकता कार्यशाला में विशेष आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा द्वारा एउपस्थित महिलाओं की हीमोग्लोबिन और शुगर सहित 70 जांच की। डॉ खान ने बताया कि स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एक गंभीर बीमारी है।जो महिलाओं में जागरूकता के अभाव में मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण है।लेकिन समय पर पहचान और रोकथाम (जांच और टीके) से इन्हें काफी हद तक रोका या ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर समेकित बाल विकाश विभाग महिला पर्यवेक्षक
सुमनलता सुखवाल ने उपस्थित महिलाओं को अन्य महिलाओं को भी स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर हेतु जागरूक करने हैतु प्रेरित किया।








Users Today : 8