Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा उपखण्ड सर्किल हाल ही मे पंचायतों का वार्डो का गठन हुआ

बनेड़ा उपखण्ड सर्किल हाल ही मे पंचायतों का वार्डो का गठन हुआ

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा !उपखण्ड सर्किल हाल ही मे पंचायतों का वार्डो का गठन किया गया था। जिसमें देवा का खेडा (भीलो का खेडा) गांव को दो टुकडो मे बांट दिया गया है। जिसमें देवा का खेडा निम्बाहेडा कला ग्राम पंचायत में तथा भीलो का खेडा को (लैटियास) पंचायत मे शामिल कर लिया गया है।ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर भीलो का खेडा गांव को निम्बाहेडा कला पंचायत मे रखते हुए वार्ड का पुनर्गठन करवाने की मांग प्रशासन से की है।
   ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर के उपखण्ड अधिकारी के नाम सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि निम्बाहेडाकला पंचायत के देवा का खेडा का वार्ड गठन हुआ है। जिसमें भीलो का खेडा गांव को नवगठित लोटियास ग्राम पंचायत के वार्ड नं 3 मे धामणिया के साथ मजरा कालू/ हजारी भील के मकान से भगवती /ज्वारा भील के मकान के सभी लोग (मतदाता) देवा का खेडा गांव के है। जिन्हें वार्ड न 1 देवा का खेडा ( निम्बाहेडाकला) मे ही रखने की मांग कि है।ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से भीलों का खेड़ा को वार्ड न 3नवगठित लोटियास ग्राम पंचायत के बजाय वार्ड न 1 निम्बाहेडाकला ग्राम मे ही रखने की मांग कि है। ज्ञापन देने वालों में शिव लाल भील रामलाल भील प्रवीण कुमार किशन लाल जगदीश शंकर लाल राधेश्याम हरिलाल नारायण लाल राधेश्याम गुर्जर रामकुमार दुर्गा लाल ईश्वर लाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?