Home » भीलवाड़ा » 24 कुंडीय राष्ट्र शोर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ’ का विशाल कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ

24 कुंडीय राष्ट्र शोर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ’ का विशाल कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘24 कुंडीय राष्ट्र शोर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ’ का रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ ।
      चार दिवसीय महायज्ञ महोत्सव के पहले दिन रविवार को प्रात : 9 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित मोगरिया धर्मशाला मे गायत्री मंत्र के उच्चारण के बिच विधी विधान से सामुहिक 1100 कलशो की पुजा अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू हुई।
बैडबाजो के साथ शुरू हुईं विशाल कलश यात्रा में शामिल महिलाए गायत्री मंत्र का जाप करते हुए मंगल कलश सिर पर धारण किए हुए चल रही थी। कलश यात्रा पुराना बस स्टैंड पुरानी सब्जी मंडी शितला माता चौक चौखी बावड़ी नजर बाग चौक नाथकुई होते हुए सदर बाजार खारिया कुंड पैलेस रोड अजमेरी गेट बलाई मौहल्ला बैरवा मौहल्ला माली मौहल्ला कालका माता रेगर मोहल्ला पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड होते हुए। महायज्ञ आयोजन स्थल लक्ष्मी भवन पहुंच कर के सम्पन्न हुई।
इसके पश्चात लक्ष्मी भवन परिसर में भजन किर्तन और सत्संग कार्यक्रम हुआ।
कलश यात्रा के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया शंभुलाल दैराश्री मुरली मनोहर व्यास के साथ ही गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ ही बडी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे
महायज्ञ के दौरान 29 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें  प्रातः 6 बजे: सामूहिक योग एवं प्राणायाम शिविर। प्रातः 8:30 से 11:30 बजे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ। यज्ञ के दौरान नामकरण, मुंडन आदि कराए जाएंगे। गर्भवती माताओं के लिए पुंसवन संस्कार का आयोजन होगा। सायं 6 बजे संगीतमय प्रवचन होगा। संपूर्ण कार्यक्रम जनहित में निशुल्क रखा गया है।
जगह जगह पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया – गायत्री महायज्ञ के अवसर पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा तथा फल बिस्किट वितरित किए गए।
आस पास गावों से पहुचे लोग – कलश यात्रा में भाग लेने के लिए बबराणा आमली महुआखुर्द सहित अन्य गावों से महिला पुरूष बसों आदि संसाधनों से पहुचे।
पुलिस दिखाई दी मुस्तैद – विशाल कलश यात्रा के दौरान आगे आगे थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी मय जाब्ता के साथ मौजूद रहे। वही जगह पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?