
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘24 कुंडीय राष्ट्र शोर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ’ का आगाज रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ होगा।
महायज्ञ के अवसर पर प्रात : 9 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित मोगरिया धर्मशाला से 1100 से अधिक महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर मंगल कलश निकालेगी। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल लक्ष्मी भवन पहुंचेगी।
महायज्ञ के दौरान 29 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें प्रातः 6 बजे: सामूहिक योग एवं प्राणायाम शिविर। प्रातः 8:30 से 11:30 बजे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ। यज्ञ के दौरान नामकरण, मुंडन अादि कराए जाएंगे। गर्भवती माताओं के लिए पुंसवन संस्कार का आयोजन होगा। सायं 6 बजे संगीतमय प्रवचन होगा। संपूर्ण कार्यक्रम जनहित में निशुल्क रखा है। महायज्ञ को लेकर के शुक्रवार सायं चौखी बावड़ी स्थित श्याम बिहारी मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 24 गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।








Users Today : 20