
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के राक्षी गांव में स्व देवराज रेगर की स्मृति में चार दिवसीय रात्रिकालीन वालीबॉल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई। उद्घाटन मैच मे कोबरा किंग ने राक्षी स्टार को 2-1 हराकर के जीत के साथ प्रतियोगिता में आगाज किया।
आयोजन कमेटी के राजकुमार मेघवंशी और पप्पू लाल रेगर ने बताया कि दुधिया रोशनी में 25 से 28 दिसंबर तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया पूर्व सरपंच एवं जीएसएस अध्यक्ष सावंत खा , पूर्व सरपंच उगम लाल रेगर चेनू ला गुर्जर , हरिलाल जी गुर्जर, वार्ड पच नारायण कुमावत तथा सोनू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । आयोजन कमेटी की और से विजेता टीम को पारितौषिक के रूप 5100 सौ रुपये और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 2100 रुपये नकद तथा ट्राफी प्रदान कि जाऐगी।








Users Today : 20