
भीलवाड़ा( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एबीआरएसएम राजस्थान उच्च शिक्षा की इकाई बैठक संपन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य एवं इकाई अध्यक्ष डॉ कन्हैया लाल मीणा द्वारा की गई । प्रवास प्रदेश सचिव डॉ काश्मीर भट्ट एवं जिला सचिव प्रवीण टांक का रहे ।अतिथियों द्वारा मां शारदा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं एवं प्रस्तावों पर सुझाव एवं विचार आए । प्रदेश सचिव डॉ काश्मीर भट्ट ने संगठन का परिचय देते हुए अधिवेशन में अधिकाधिक संख्या में चलने का आव्हान किया । प्राचार्य डॉ मीणा ने अच्छी संख्या में भाग लेने हेतु सभी को प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव सुबोध शर्मा द्वारा किया गया ।








Users Today : 22