Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर शिविर आयोजित

बनेड़ा में राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर शिविर आयोजित

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का फोलो केंप बेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय आयोजित किया गया है
     शिविर के दौरान ग्रामीणो ने शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास के समक्ष उपस्थित हो कर के सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि पंचायत की आराजी न 2071 पर भु माफिया द्वारा अतिक्रमण कर के हरे पेड पोधो नष्ट किया जा रहा है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बेरा गांव राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित तथा बेरा गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करवाने की मांग शिविर प्रभारी के समक्ष रखी है। शिविर में बेरा गांव के बुजुर्ग रायमल गुर्जर ने अपने पोत्र के माध्यम से शिविर प्रभारी के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत करके बताया कि सत्यापन के अभाव में उसकी पेंशन बंद हो गई। साथ ही वह चलने फिरने मे असमर्थ हैं। ना ही उसकी बायोमेट्रिक ना ही उसकी आखों से सत्यापन हो पा रहा है। जिस पर शिविर प्रभारी विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित करके ओनलाईन ओटीपी द्वारा पेंशन का सत्यापन करवा के बुजुर्ग की बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन पुन शुरू करवाई की गई। इस दौरान सहायक शिविर प्रभारी तहसीलदार संतोष सुनारीवाल उप तहसीलदार रायला सत्यनारायण लुहार अतिरिक्त विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?