
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पौधारोपण कार्यक्रम “गूगल के पौधों का बगीचा निर्माण” का सफल आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों और स्टाफ की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में शुरू हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीणा के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया गया। उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे पर्यावरण को हरा-भरा रखने में योगदान दें। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई की देखरेख में महाविद्यालय परिसर में कुल 20 गूगल (Gugal) के पौधों का रोपण किया गया। गूगल एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, और इसके रोपण से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधों का रोपण किया और उनके भविष्य में रख-रखाव का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण के पश्चात पौधों की नियमित देखभाल करने का आश्वासन दिया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि ‘गूगल के पौधों का बगीचा’ सफलतापूर्वक विकसित हो सके। इस सफल आयोजन ने महाविद्यालय में पर्यावरण-हितैषी गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े पर्यावरणीय बदलाव ला सकते हैं।








Users Today : 3