Home » भीलवाड़ा » मॉडल स्कूल बनेड़ा मे मनाया संविधान दिवस

मॉडल स्कूल बनेड़ा मे मनाया संविधान दिवस

भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विधालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर के भाग लिया।

  संस्थाप्रधान भरत देव धाभाई ने बताया की संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यकमो का आयोजन किया गया
सम्पूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। एवं इस अवसर पर भीलवाड़ा के भामाशाह दिव्यांका पारख, शिखा पारख एवं लोकेश पारख द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी आइटम एवं कलर किट उपहार स्वरूप दिये। गतिविधि प्रभारी शंकर लाल माली द्वारा संविधान से जुड़े प्रश्न उत्तर से विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता करवाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा द्वारा किया गया। संविधान दिवस कार्यक्रम मे विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग सरहानीय रहा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?