
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के महुआ खुर्द ग्राम में आयोजित MPKL 3 का फ़ाइनल मुकाबला रविवार रात्रि को खेला गया। रोमाचक मुकाबले में महुआ खुर्द वॉरियर्स ने महुआ खुर्द दबंग को कड़े मुकाबले में हराकर के प्रतियोगिता का खिताब जीता।
लॉयन्स क्लब महुआखुर्द के तत्वावधान में 18 से 23 नवंबर तक आयोजित महुआखुर्द कबड्डी प्रिमियर कबड्डी लीग मे स्थानीय छह टीमों ने भाग लिया था। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में दुधिया रोशनी में खेली गई। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम मे चार बाहरी खिलाड़ियों को शामिल किया गया।
महुआखुर्द वारियर्स टीम ने पहली बार लीग में उतरकर पूरे सीज़न में सिर्फ़ एक मैच हारते हुए यह जीत हासिल की ओर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि लॉयन्स स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बसंती लाल वैष्णव और पुर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरू सिह राणावत द्वारा विजेता टीम
महुआ खुर्द वॉरियर्स को नगद 41000 रूपये और ट्रॉफी देकर के सम्मानित किया गया। वही उप विजेता टीम महुआ दबंग को 21000 रुपए नकद और ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम महुआ खुर्द पैंथर को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दे करके सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन कमेटी के राजेश शर्मा जमना लाल जाट, हेमराज खटीक, अम्बालाल जाट, नरेश जाट, राजू जाट, महेंद्र चौधरी एवं बडी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।








Users Today : 42