Home » भीलवाड़ा » मॉडल स्कूल बनेड़ा में हर्षोल्लास से हुआ श्रीकृष्ण भोग भोज

मॉडल स्कूल बनेड़ा में हर्षोल्लास से हुआ श्रीकृष्ण भोग भोज

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा- उपखण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में राज्यसरकार के आदेशानुसार विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
    संस्था प्रधान भरत देव धाभाई ने बताया की विद्यालय में मेगा-पीटीएम का आयोजन हुआ। जिसमे पीटीएम प्रभारी चंचल प्रजापति द्वारा मीटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों अभिभावकों से सीधा सम्पर्क और वार्तालाप के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति एवं अध्यापन को विकसित करने की रुपरेखा निर्धारित करने हेतु वार्ता कार्यक्रम निर्धारित किया। साथ ही मिड- डे – मिल योजना के अंतर्गत प्रभारी दीपक शर्मा द्वारा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों हेतु श्रीकृष्ण भोग का आयोजन कर समस्त विद्यार्थियों, भामाशाओं, परिजनों, एसडीएमसी/ एसएमसी सदस्यो हेतु क्षेत्रीय व्यजनों से युक्त भोजन तैयार कर सामूहिक भोज करवाया। साथ ही राज्य सरकार के आदेशानुसार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के स्किल- डव्लपमेंट हेतु गतिविधि प्रभारी शंकर लाल माली द्वारा वाद- विवाद, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में समस्त विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों, परिजनों, भामाशाओं द्वारा एकता दिवस की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय के दुर्गेश दोनेरिया,ईश्वर सिंह चुण्डावत, निशान्त चौहान,अमृता खोईवाल, हेमंत गुर्जर,राजेश पुरोहित,एकता राठौड़,लगनश्री कोली,मोनिका स्वर्णकार, हनुमान चौधरी,मथुरा शर्मा, रामलाल खारोल,राहुल जाट,दिलखुश कँवर, परमेश्वर शर्मा, एवं विधार्थियों के परिजन आशीष गारु, बाबूलाल गुर्जर,जीवण जी बैरवा, गोपाल वैष्णव आदि उपस्थित थे। एकता दिवस पर विद्यालय के भामाशाह राजेंद्र गोखरु एवं दिलीप सिंह (सावर) के द्वारा श्रीकृष्ण भोग हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?