

मावली ! मावली उपखण्ड के दोनों शैक्षिक ब्लॉक मावली एवं घासा की संयुक्त बैठक मावली पंचायत समिति परिसर हॉल में सम्पन्न हुई।
उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया की अध्यक्षता में जुलाई माह की समीक्षा एवं नियोजन बैठक सम्पन्न हुई ।
जुलाई माह में विद्यालयों का कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया।
नवीन शैक्षिक सत्र में दस प्रतिशत नामांकन लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
शाला दर्पण पॉर्टल पर कार्मिक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति अद्यतन करने, बैठक में एमडीएम, यू डाईस, ड्रॉप आऊट विद्यार्थी, शाला दर्पण रैंकिंग, राजसिम्मस पॉर्टल एवं शाला दर्पण पॉर्टल पर नवीन पैरामीटर, ईएलसी क्लब, आधार- जन आधार आथैंटिकैशन, इंसपायर एवार्ड, छात्रवृत्ति, नये शैक्षिक सत्र का व्यापक प्रचार प्रसार, जर्जर भवन, सुरक्षा ऑडिट, पूरक परीक्षा व पाठ्यक्रम पर चर्चा, ज्ञान संकल्प पॉर्टल, विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा, लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण का निस्तारण, लेखाशाखा संबंधित वार्ता, सीडब्ल्यूएसएन से संबंधित समस्त गतिविधियों पर चर्चा, वृक्षारोपण कार्यक्रम, शाला संबलन टिकिट निस्तारण, पिंक एवं ब्लू टेबलेट की पॉर्टल पर प्रविष्टि, शिक्षक प्रशिक्षण, भामाशाह संपर्क कर विद्यालय का विकास करवाना, साईकिल वितरण संबंधित जानकारी पर गहनता से चर्चा की गई।
ब्लॉक कार्यालय एवं पीईईओ यूसीईईओ में नवीन पदस्थापन वाले कर्मचारियों/ अधिकारियों का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
ब्लॉक कार्यालय मावली से पद्दौन्नत लेखाधिकारी आशीष कुमावत का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रिपुदमन सिंह उज्जवल, पंकज जोशी, लक्ष्मी लाल जाट, लेखाधिकारी आशीष कुमावत, शिक्षक शांति लाल मीणा, विनोद पुरी गौस्वामी, साक्षरता ब्लॉक समन्वयक शंकर लाल जाट, कमलेश त्रिवेदी,प्रशासनिक अधिकारी रूप किशोर गुप्ता, कैलाश प्रजापत सहित कार्यालय स्टाफ एवं दोनों शैक्षिक ब्लॉक के पीईईओ, यूसीईईओ, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।








Users Today : 2