
भीलवाड़ा ,(जय प्रकाश शर्मा), बनेड़ा !प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के नेतृत्व में जीवन शैली परिवर्तन अभियान के अंतर्गत गर्भवती,धात्री और वृद्ध महिलाओं की शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की जांच की आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा ने की।योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार सेन ने औषधि वितरण में सहयोग किया।प्रभारी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली, जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, और तनाव प्रबंधन शामिल हैं, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च स्तर पर ले जाती है। यह बीमारियों से बचाती है, ऊर्जा बढ़ाती है, और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करती है।पुरानी बीमारियों जैसे हृदय रोग और शुगर को रोकने में मदद करके यह जीवन की गुणवत्ता के साथ-साथ उम्र भी बढ़ाती है।








Users Today : 2