Home » मावली » मावली के नुरडा़ ग्राम पंचायत के ढाणा राजकीय विद्यालय में लोकेश प्रधानमंत्री व देवेंद्र उप प्रधानमंत्री

मावली के नुरडा़ ग्राम पंचायत के ढाणा राजकीय विद्यालय में लोकेश प्रधानमंत्री व देवेंद्र उप प्रधानमंत्री

मावली, 24 जुलाई। मावली उपखण्ड क्षेत्र की नूरड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणा मे शुक्रवार छात्र संसद का गठन किया गया जिसमे लोकेश रेबारी को प्रधानमंत्री व देवेंद्र सिंह झाला को उप प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया।
विद्यालय कार्यकारिणी मे स्वास्थ्य मंत्री हर्षिता कुंवर झाला, सांस्कृतिक मंत्री कृष्णा रेबारी, पर्यावरण मंत्री कुंदन सिंह झाला स्वच्छता मंत्री डिम्पल कुंवर झाला, पवन रेबारी, संगठन मंत्री प्रवीणा कुंवर झाला, प्रचार मंत्री गुंजन कुंवर झाला व फूलवंती रेबारी तथा खेल मंत्री पिंटू रेबारी व मोहित सिंह झाला को मनोनीत किया गया। बालको को इस अवसर पर भारत की संसदीय प्रणाली तथा प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी गई। इन पदों को दायित्व समझकर विद्यालय संचालन में सभी से सहयोग का आग्रह किया गया। इससे पूर्व गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता सैनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक  व चंद्र शेखर आजाद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमे
  दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि व दीपक अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अध्यक्षता संस्था प्रधान दिनेश बोरीवाल ने की जबकि अध्यापक पिंटू सिंह, मंजू कुमारी, अनिता गोस्वामी आदि ने दोनों महापुरुषों के जीवन व्यक्तित्व एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विचार प्रकट करते हुए प्रेरक प्रसंग सुनाये।

Leave a Comment