
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और नया बस स्टैंड पर नारेबाजी के बिच शिक्षा मंत्री के पुतले का दहन किया गया।
इससे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठा हूए। वंहा से कांग्रेस कार्यकर्ता पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए। नया बस स्टैंड पहुंचें । जहां पर नीट पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा मंत्री प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही केंद्र सरकार नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ नारेबाजी करते हुए।पुतला दहन किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी गोवर्धनलाल बलाई पवन गुर्जर चांदमल गुर्जर विक्रम सिंह नगर अध्यक्ष भंवरलाल रेडर आरिफ खान सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।








Users Today : 2