
मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)31 जुलाई, गुरूवार। शिक्षा विभाग के मावली ब्लॉक कार्यालय परिसर में गुरूवार को हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
प्रत्येक कर्मचारी/ अधिकारी को सरकारी आदेशानुसार पंद्रह- पंद्रह पौधे लक्ष्य अनुरूप आवंटित किये गए।
बुधवार को मान सिंह जी की बावड़ी स्थित पौधशाला से करंज, शिशम, सीताफल, बिल पत्र, मऊड़ा, कैसियाशयाम, अमलतास, पारस पीपल, मोगरा, अमरूद, आवंला, मीठानीम, गुलेल आदि के पौधे लाये गए।
वृक्षारोपण के समय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, सतीश कुमार झा, गौरव त्रिवेदी, पवन नागौरी, शंकर लाल जाट, दिनेश वैष्णव,अरूण मेघवाल, सुरेश देशबंधु, कैलाश प्रजापत, महेश विजयवर्गीय, रामनरेश विजयवर्गीय, कमल सिंह, दिपक
सैन, शंकर लाल, सरसी बाई सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।
उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों ने जियो टेग कर वृक्षारोपण किया गया।







Users Today : 24