
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।क्षत्रिय समाज भोमट, खड़क खण्ड (खैरवाड़ा बिछीवाड़ा) की त्रैमासिक बैठक आमझरा मे हुई। बैठक मैं समाज को कुरितीयो से मुक्त करने , भोमट समाज द्वारा उदयपुर मैं खरीदी गई भूमि पर चारदिवारी बनाकर भवन निर्माण की चर्चा, नवंबर में खड़क के चुनाव करने के पश्चात जनरल चुनाव कराने, समाज के वक्ताओं द्वारा आने वाले जिला परिषद एवं पंचायती चुनावों मैं अपनी दावेदारी रखने, बालक बालिकाओं को शिक्षा मैं अधिक मेहनत करने की जरूरत बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनरल अध्यक्ष ने की, कार्यक्रम में अनारसिंह जी संरक्षक खण्ड, समृत सिंह ढीकवास, दुर्जन सिंह झूथरी,तखत सिंह, कालुसिंह परेडा,
प्रेम सिंह,गटूसिह, लालसिंह आमझरा, केशर सिंह द्वारा आये हुए मेहमानों का स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन मोहब्बत सिंह धामोत द्वारा किया।







Users Today : 31